Posts

Hum Sharminda Hain

Image
हम शर्मिन्दा  हैं। कहने को तो हम दुनिया की एक उभरती हुई अर्थव्यवस्था हैं , दुनिया में हमारा नाम है। फोर्ब्स  के हिसाब से दुनिया के सबसे अमीर लोगों में 21वें स्थान पर एक भारतीय  मुकेश अम्बानी है , दुनिया के सबसे प्रभावी लीडरों में हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का नाम है।  हमारे देश में इस वर्ष मार्च मेें  LOCKDOWN लगा दिया गया था, जिसकी समूचे विश्व में हमारी तारीफ हुई। न्यूज़ चैनल , समाचार पत्र , TWITTER , सब जग़ह हमारी  तारीफ़ छाई हुई थी। सब कुछ जैसे एक स्वर्ण काल जैसा नज़र आ रहा था तभी अचानक भारत का वह स्वरुप नज़र आया जिसके लिए हम बरसो से बदनाम थे या यूँ कहिये हमारी पहचान  यही थी , मज़दूर , मजबूर भारत। बुलेट ट्रेन की ओर चल दिए भारतवर्ष ने कभी ये कल्पना भी नहीं की होगी के उसके लाल , लाचार बच्चे , प्रेगनेंट औरतें सबको हज़ार हज़ार किलोमीटर तक की दूरी पे  पैदल जाना पड़ेगा।  Lockdown का वक़्त निकलता रहा , सरकारी योजनाएँ आती रहीं मगर जो नहीं बदला वो था उनके हालात , उनकी भूख।  लाखों की तादाद में मज़दूर  और गरीब वर्ग सड़को पे पैद...